फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर हाल ही में जारी किया है, जिसके बाद से प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर जारी होने के बाद से निर्देशक और रणबीर कपूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नितेश तिवारी और यूजर्स के हिसाब से ‘रामायण’ का सबसे इमोशनल सीन कौन सा है।
‘रामायण’ का सबसे इमोशनल सीन
नितेश तिवारी ने कोलाइडर को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का वनवास वाला सीन फिल्म का सबसे भावुक सीन है। वह खासतौर पर इस सीन को लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
नितेश का सबसे पसंदीदा सीन
नितेश तिवारी ने कहा,’मैं देखना चाहता हूं कि क्या मैं राम के वनवास जाते समय की उन भावनाओं को सही से दिखा पाया हूं या नहीं। कोई नहीं चाहता कि राम जाएं। सब उनके साथ रो रहे हैं। यह सीन मेरे दिल के बहुत करीब है। हर बार इसे देखकर मुझे रोना आ जाता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसी तरह प्रभावित होंगे।’
वनवास वाले सीन को लेकर यूजर्स की राय
‘रामायण’ फिल्म के टीजर में वनवास वाले सीन की एक खास झलक दिखाई गई है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।
एक यूजर ने लिखा, ”रामायण’ के टीजर में मेरा सबसे पसंदीदा सीन है जब अयोध्या गहरे नीले रंग में डूबी हुई है, लेकिन राम, सीता और लक्ष्मण सुनहरी रोशनी में चमक रहे हैं। लगता है जैसे प्रकाश भी उनके साथ शहर छोड़कर जा रहा हो।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘कैमरा भीड़ के पीछे से दिखाता है, जिससे लगता है हम खुद अयोध्या के लोगों में से एक है, जो राम को जाते हुए देखकर बेबस महसूस कर रहे हैं।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘ वनवास वाला सीन बहुत खास है। पूरी अयोध्या