वरुण सूद और अनन्या पांडे ने वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में एक साथ अभिनय किया है। अनन्या ने अपने सह-कलाकार वरुण सूद को जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अनन्या ने वरुण को प्यार से ‘प्रिंस’ का टैग दिया है।
अनन्या का पोस्ट
अनन्या पांडे और वरुण सूद सीरीज ‘कॉल मी बे’ में साथ काम कर चुके हैं। ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की दोस्ती अच्छी है। जिसकी झलक अनन्या की लेटेस्ट पोस्ट में नजर आ रही है। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक ग्रुप कार के अंदर बैठा दिख रहा है। सब हंस रहे हैं और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।