फराह खान अपने हालिया व्लॉग के लिए जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ के घर गईं। यहां पर उनकी मुलाकात जैकी श्रॉफ से भी हुई। इस व्लॉग में कृष्णा ने फराह खान के लिए कुकिंग की, अपने बारे में कई बातें भी साझा की हैं। व्लॉग में ही जैकी श्रॉफ भी नजर आए। फराह के बारे में उन्होंने एक खास बात बताई, साथ ही उनका शुक्रिया भी अदा किया।
अलग ढंग से बड़े पर्दे पर जैकी श्रॉफ को दिखाया
जैकी श्राॅफ फराह खान के व्लॉग में कहते हैं, ‘फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कास्ट करने के लिए मैं तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। तुमने मुझे स्क्रीन पर इतना खूबसूरत दिखाया है, इससे पहले कोई भी फिल्ममेकर ऐसा नहीं कर पाया है।’ अपनी तारीफ सुनकर फराह खान भी मुस्कुरा दीं।
जैकी श्राॅफ ने बेटी को कहा फराह जैसी बने
व्लॉग में ही जैकी श्रॉफ ने अपनी बेटी कृष्णा श्रॉफ को कहा कि उसे फराह खान से सीखना चाहिए। वह लोगों को स्टार बनाती है। जैकी श्रॉफ की बेटी भी प्रोडक्शन लाइन में जाना चाहती हैं। हाल ही में जैकी