Google Analytics Meta Pixel
PSL खेलते-खेलते IPL पर निशाना, एडम जाम्पा के बयान से मचा बवाल

PSL खेलते-खेलते IPL पर निशाना, एडम जाम्पा के बयान से मचा बवाल

आईपीएल की कामयाबी से जल रहे पाकिस्तान अब बेशर्मी की हद पार करने पर उतर आया है। जलन के मारे पाकिस्तान अब अपनी लीग के प्रमोशन के लिए नए हथकंडे अपना रहा है। इसी प्रोपेगेंडा के तहत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा से बेतुका बयान दिलवाया है। जैम्पा ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत में प्रतिभा के मुताबिक पैसे नहीं मिलते हैं।

गलत कारणों से सुर्खियों में पीएसएल

दरअसल, पीएसएल आजकल गलत कारणों से सुर्खियों में है। पहले विदेशी खिलाड़ियों ने निजी कारणों से लीग में खेलने से मना कर दिया। फिर कुछ विदेशी खिलाड़ी जो वहां पहुंचे थे, उन्होंने बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ दिया और आईपीएल से जुड़ गए। फिर कमेंटेटर निक नाइट भी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पीएसएल से किनारा कर लिया। साथ ही पीएसएल में बॉल टेम्परिंग समेत कई विवाद सामने आए।इस साल पीएसएल बंद दरवाजों के पीछे खेला जा रहा है। ऐसे में लीग को फायदे से ज्यादा नुकसान हो रहा है। तमाम विवादों के बाद पाकिस्तान ने अपनी लीग को बढ़ावा देने के लिए प्रोपेगेंडा अपनाया और आईपीएल को नीचा दिखाने की कोशिश की। हालांकि, वह अब इसमें भी कामयाब नहीं हो पाए हैं।

अपने बयानों से विवादों में आए जैम्पा

एडम जैम्पा ने जो बयान दिया है, उससे वह खुद ही विवादों में आ गए हैं। जैम्पा ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैंने इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया। सच कहूं तो मेरी स्किल सेट वाले खिलाड़ी को वहां उतनी रकम नहीं मिलती, जितनी कुछ अन्य तरह के खिलाड़ियों को मिलती है। और आईपीएल जितना समय लेता है, उसे देखते हुए मेरे लिए इसे खेलना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं लगा।’ जैम्पा इस बयान के बाद फंस गए हैं।

वॉर्नर-कॉनवे जैसे शीर्ष खिलाड़ी IPL को याद कर रहे

पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद जैम्पा ने आईपीएल के र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *