Google Analytics Meta Pixel
इंटरनेट पर आमिर अली के रिलेशनशिप को लेकर बहस शुरू

इंटरनेट पर आमिर अली के रिलेशनशिप को लेकर बहस शुरू

अभिनेता आमिर अली अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ नजर आए हैं। इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें ट्रोल किया है। कई फैंस ने उनकी पूर्व पत्नी को तलाक देने के लिए भी उनकी आलोचना की है।

अंकिता के साथ नजर आए आमिर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर अली अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ नजर आ रहे हैं। अंकिता ने आमिर का हाथ पकड़ा है। दोनों कैमरे के सामने से तेजी से गुजर रहे हैं। इस बीच आमिर ने कैजुअल पैंट-शर्ट पहनी है। वहीं अंकिता कुकरेती ने शॉर्ट ड्रेस पहनी है।

यूजर्स ने की आमिर की आलोचना

वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। यूजर्स का मानना है कि आमिर अली की पत्नी संजीदा शेख बहुत खूबसूरत थीं। उनसे रिश्ता तोड़कर उन्होंने अंकिता कुकरेती से रिश्ता जोड़ कर अच्छा नहीं किया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘इसने इसके लिए संजीदा को छोड़ा।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘हीरा छोड़कर कोयला पकड़ लिया।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘जेलर कैदी को ले जाते हुए।’ हालांकि कुछ यूजर्स ने अंकिता कुकेरेती की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है ‘बहुत खूबसूरत, बॉलीवुड एक्ट्रेस से तो अच्छी है।’

अंकिता को लेकर क्या बोले आमिर अली?

आपको बता दें कि कई फैंस आमिर अली और अंकिता कुकरेती के रिश्ते को लेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *