आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को कई सेलेब्स से भी प्रशंसा मिल रही है। हालांकि, इस बीच फिल्म पर प्रोपेगेंडा होने के आरोप भी लग रहे हैं। अब ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चाओं में बना हुआ है। रीत ने ‘धुरंधर 2’ के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों पर भी अपनी राय रखी है।
चर्चा में आया रीत का यूजर्स को रिप्लाय करने वाला पोस्ट
दरअसल, रीत पड्डा ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया। यही नहीं उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर के मंच पर दुनिया में छिड़े युद्ध की आलोचना न करने पर भी आड़े हाथ लिया। विवाद तब शुरू हुआ जब रीत ने एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें उनके विचारों पर सवाल उठाए गए थे।अब उनके जवाब के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। इन वायरल स्क्रीनशॉट में रीत का कहना है, ‘सोशल मीडिया पर किसी कमेंट का जवाब देना – चौंकाने वाला है, मुझे पता है। आम तौर पर, मैं ऐसा नहीं करती, क्योंकि यहां किसी का मन बदलने की कोशिश करना बिल्लियों को गणित सिखाने जैसा है।लेकिन चूंकि आपने मेरी द्वारा पोस्ट की गई हर छोटी-मोटी बात पर प्रतिक्रिया देने में अपना कीमती समय लगाया है, तो मैंने सोचा, क्यों न मैं भी जवाब दे ही दूं? चलिए एक-एक करके बात करते हैं, ताकि मैं आपकी मेरे रुख से जुड़ी समस्याओं को समझने की कोशिश कर सकूं।’
सरकार के समर्थक के तौर पर काम करती है ‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और अनुपम खेर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रोपेगेंडा कहने पर अब रीत ने कहा कहा, ‘धुरंधर के मामले में यह सचमुच सरकार समर्थक कहानी के रूप में काम करती है। जिसमें राजनीतिक भाषणों का इस्तेमाल नोटबंदी जैसी छोटी-मोटी गड़बड़ को जायज ठहराने के लिए किया गया है।
इसे प्रोपेगेंडा ही कहते हैं। लेकिन शायद प्रचार की आपकी परिभाषा अलग हो।’ यही नहीं रीत ने आगे ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों में दिखाए गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है कि इन फिल्मों में कुछ मनगढ़ंत आंकड़े दिखाए गए हैं- 32,000 महिलाओं ने इस्लाम धर्म अपना लिया।जबकि असलियत में इनकी संख्या कुछ सौ के आसपास ही है। खैर, प्रचार ऐसे ही तो होता है। सच्चाई का एक छोटा सा अंश लो, उसमें कुछ बेतुके ढंग से बढ़ाए गए आंकड़े मिला दो और अचानक एक समुदाय के खिलाफ पूरी कहानी तैयार हो जाती है।’
मैंने कभी नहीं कहा समस्याएं नहीं हैं
रीत ने आगे अपनी प्रतिक्रियाओं पर स्पष्टिकरण दिया और उन पर स