करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन की दुनिया के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर भी करते रहते हैं। हालांकि, फैंस को दोनोंं की शादी का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद कर रहे हैं कि कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। लेकिन अब करण कुंद्रा ने शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो उनके फैंस को मायूस कर सकता है।
करण ने इशारों में कही बात
पिछले कई दिनों से चल रही शादी की खबरों के बीच अब करण कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन मजाकिया अंदाज में उन्होंने शादी को कुछ साल बाद करने का हिंट जरूर दे दिया है।करण कुंद्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शादी वादी तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं। लेकिन भिंडी मामू कितना प्यारा है!!!??’ करण का ये ट्वीट भारती सिंह के उस नए व्लॉग के जवाब में था, जहां भारती के बेटे गोला ने करण को भिंडी मामू कहा था।
तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं
करण के इस ट्वीट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भिंडी मामू सबसे प्यारा है, रही बात शादी की तो वो तो हम मजाक करते रहते हैं अपना दिल खुश करने के लिए।’ करण ने प्रशंसक के इस ट्वीट पर भी रिप्लाय करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे म