Google Analytics Meta Pixel
सऊदी अरब के अल-खार्ज में मिसाइल हमला, दूतावास ने दी सतर्क रहने की सलाह

सऊदी अरब के अल-खार्ज में मिसाइल हमला, दूतावास ने दी सतर्क रहने की सलाह

रियाद। सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में एक रिहायशी परिसर पर हुए हालिया मिसाइल हमले को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें किसी भारतीय नागरिक की मृत्यु का दावा किया गया था। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे सऊदी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं और पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक कल्याण काउंसलर वाई. साबिर ने रविवार देर रात स्वयं अल-खार्ज का दौरा किया। उन्होंने वहां अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय नागरिक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दूतावास ने स्पष्ट किया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई है, जो एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, इस हमले में एक भारतीय नागरिक घायल हुआ है, जिसका वर्तमान में अल-खार्ज के एक सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह स्पष्टीकरण उन शुरुआती रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि एक मेंटेनेंस और क्लीनिंग कंपनी के आवास पर गिरे प्रोजेक्टाइल के कारण दो लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है। वहीं, सऊदी सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टोरेट की ओर से जारी एक अन्य बयान में बताया गया था कि इस सैन्य प्रोजेक्टाइल हमले में दो विदेशी नागरिकों की जान गई और 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले के कारण रिहायशी परिसर को भी भारी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। स्थानीय प्रशासन ने नागरिक ढांचों पर होने वाले ऐसे हमलों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन करार दिया है। पश्चिम एशिया में मौजूदा अस्थिरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी भी जारी की है। दूतावास ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *