वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला की मौजूदा सरकार को आधिकारिक मान्यता दे दी है। ट्रंप ने इसका ऐलान तब किया है, जब जनवरी में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर आक्रमण कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था। अमेरिका ने मादुरो पर नार्को टेररिज्म का आरोप लगाया है और वह न्यूयॉर्क में ट्रॉयल का इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस हफ्ते, हमने वेनेजुएला सरकार को ऑफिशियली मान्यता दे दी है। हमने असल में उन्हें कानूनी तौर पर मान्यता दी है।
बता दें मादुरो के पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय के लि