Google Analytics Meta Pixel
दुश्मनों को लग रहा था ईरान कमजोर पड़ जाएगा, गलतफहमी दूर करेंगे: ईरानी नेता लारिजानी

दुश्मनों को लग रहा था ईरान कमजोर पड़ जाएगा, गलतफहमी दूर करेंगे: ईरानी नेता लारिजानी

तेहरान। अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान में सत्ता का परिवर्तन हो गया है। उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है, जिसके बाद ईरान की इस्लामिक सरकार के समर्थकों में एक नया जोश देखा जा रहा है। ईरान के राजनीतिक गलियारों में भी इस बदलाव का जोरदार स्वागत हुआ है। संसद के स्पीकर और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने देशवासियों से नए नेता के प्रति एकजुट रहने की अपील की है। वरिष्ठ नेता अली लारिजानी ने इस अवसर पर कहा कि दुश्मनों को लगा था कि अली खामेनेई के बाद ईरान कमजोर पड़ेगा, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत नए नेता के चयन ने देश की मजबूती को साबित कर दिया है।
नए सर्वोच्च नेता के पद संभालते ही ईरान ने इजरायल के खिलाफ अपनी सैन्य आक्रामकता को चरम पर पहुंचा दिया है। इस बीच, मोजतबा खामेनेई को लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि वह वर्तमान युद्ध की स्थिति में घायल हो चुके हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आया है। मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर ईरान ने न केवल इजरायल बल्कि सऊदी अरब की तरफ भी भारी मात्रा में ड्रोन लॉन्च किए हैं। ईरान की सबसे शक्तिशाली सैन्य संस्था, इस्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *