Google Analytics Meta Pixel
अमेरिका ने एयरस्ट्राइक कर सीरिया में आईएस के 30 ठिकानों को किया ध्वस्त, कई आतंकी ढेर

अमेरिका ने एयरस्ट्राइक कर सीरिया में आईएस के 30 ठिकानों को किया ध्वस्त, कई आतंकी ढेर

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए कई बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई दिसंबर में हुए उस घातक आतंकी हमले का जवाब है, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक नागरिक अनुवादक (ट्रांसलेटर) की जान चली गई थी। 13 दिसंबर को हुए उस हमले में सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस-टोवर, सार्जेंट विलियम नथानिएल हॉवर्ड और नागरिक अनुवादक अयाद मंसूर सकात शहीद हुए थे।ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *