सीधी में धनवर्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा आज, देंगे 213 करोड़ से ज्यादा की सौगात

सीधी में धनवर्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा आज, देंगे 213 करोड़ से ज्यादा की सौगात

सीधी : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को सीधी दौरे पर होंगे. सीएम यहां बहरी में आयोजित विकास कार्यों को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे 213.22 करोड़ रु से ज्यादा के विकास व निर्माण कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें से 68 करोड़ के पूरे हो चुके विकास कार्यों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे और बाकी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही सीएम ‘एक बगिया मां के नाम योजना’ अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित करेंगे.

68 करोड़ के विभिन्न विभागों के 179 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा बहरी में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. इन कार्यों पर 6801.40 लाख रु की लागत आएगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *