उज्जैन में 50 लोगों को काटने के बाद आवारा कुत्ते की मौत, नहीं थम रहे डॉग बाइट केसेज

उज्जैन में 50 लोगों को काटने के बाद आवारा कुत्ते की मौत, नहीं थम रहे डॉग बाइट केसेज

उज्जैन: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आवारा कुत्तों को लेकर चिंता जताई और कहा कि अब तक मप्र सहित 10 राज्यों ने अभियान को लेकर हलफनामा नहीं दिया. वहीं दूसरी ओर उज्जैन में बुधवार को ही महीदपुर क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने 50 राहगीरों को अपना शिकार बनाया.

सभी घायलों को महीदपुर के क्षेत्रीय शासकीय अस्पताल में तत्काल उपचार दिलवाया गया साथ ही नगर पालिका टीम ने कुत्ते का बड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू किया. जिसका वीडियो सामने आया है. लेकिन चंद घंटों बाद ही कुत्ते की मौत हो गई जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

महानंद नगर में कुत्ते को पकड़ने को लेकर आपस मे भिड़े क्षेत्रीय रहवासी

वहीं दूसरी ओर उज्जैन के महानंद नगर में क्षेत्रीय रहवासी की शिकायत पर आवारा कुत्ते को पकड़ने नगर निगम की टीम पहुँची तो क्षेत्रीय रहवासी आपस में भीड़ गए. एक पक्ष दूसरे पक्ष को लेकर थाने पहुँच गया. मामले की जांच जारी है. आवेदन देने वाली महिला बरखा तोमर ने कहा, क्षेत्र में एक ऐसे डॉगी को पकड़ने का प्रयास किया गया जो पहले से नसबंदी किया हुआ है और पूरी तरह वेक्सीनेटेड है. ऐसे में उसे पकड़ना गलत है.

क्या है पूरा मामला?

महीदपुर के शासकीय अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर महेश रामपुर ने बताया बुधवार देर शाम एक आवारा कुत्ते ने महीदपुर तहसील क्षेत्र के टेंशन चौराहा, कीर्तनिया बाखल सहित कई इलाकों में 50 राहगीरों को अपना शिकार बना लिया. देखते ही देखते सिविल अस्पताल में पीड़ितों की लाइन लगने लगी. सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है.

नगर पालिका सीएमओ राजा यादव ने कहा “सूचना मिलते ही नगर पालिका टीम के स्वच्छता नि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *