NGT का बड़ा फैसला, भोपाल अयोध्या बायपास रोड के लिए नहीं काटे जा सकते 8 हजार पेड़, रोक बरकरार

NGT का बड़ा फैसला, भोपाल अयोध्या बायपास रोड के लिए नहीं काटे जा सकते 8 हजार पेड़, रोक बरकरार

भोपाल : विकास बनाम पर्यावरण की जंग में हरियाली की जीत होती दिख रही है. भोपाल के अयोध्या बायपास रोड को 10 लेन बनाने के लिए प्रस्तावित पेड़ों की कटाई पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है. एनजीटी ने इस प्रोजेक्ट पर लगी रोक को बरकरार रखा है. इसके साथ ही एनजीटी ने इस मुद्दे को केवल भोपाल तक सीमित न रखते हुए पूरे देश में लागू होने वाली एक समान नीति बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे विकास कार्यों की आड़ में पेड़ों का अंधाधुंध सफाया न हो.

विकास के साथ पर्यावरण संतुलन जरूरी
यह फैसला नितिन सक्सेना बनाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रकरण में सुनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *