Google Analytics Meta Pixel
सोने-चांदी के दाम में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी

सोने-चांदी के दाम में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी

सोने-चांदी के दाम में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज (2 जनवरी) तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,321 रुपए बढ़कर 1,34,782 रुपए पहुंच गया है। कल यह 1,33,461 रुपए/10g पर था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,300 रुपए बढ़कर 2,34,550 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,29,250 रुपए किलो थी। चांदी पिछले 10 दिन में 34,483 रुपए महंगी हो चुकी है।

इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,43,483 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। ये दोनों का अब तक का सबसे ज्यादा भाव यानी ऑल टाइम हाई रेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *