चीनी कंपनी BYD ने बिक्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। BYD की साल 2025 में बैटरी से चलने वाली कारों की बिक्री लगभग 28% बढ़कर 22.5 लाख से अधिक हो गई।
वहीं इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 2025 में कुल 16.4 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन बचे, जो 2024 के मुकाबले 9% कम है। टेस्ला की ब्रिक्री में लगातार दूसरे साल गिरावट आई है।
बिक्री घटने की दो बड़ी वजहें रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला की घटती बिक्री के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, एलन मस्क की दक्षिणपंथी राजनीति और उनके बयानों को लेकर ग्राहकों में नाराजगी है। इसे ‘कस्टमर रिवोल्ट’ यानी ग्राहकों का विद्रोह कहा जा रहा है। दूसरा कारण चीन और दूसरे विदेशी बाजारों में BYD जैसी कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर है जो टेस्ला से कम कीमत पर अच्छे मॉडल्स ऑफर कर रही हैं।