Google Analytics Meta Pixel
सिंगर कुमार सानू की एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य ने कहा कि जब उन्हें उनके पूर्व पति की ओर से भेजा गया डिफेमेशन नोटिस मिला, तो वह पूरी तरह हैरान रह गईं

सिंगर कुमार सानू की एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य ने कहा कि जब उन्हें उनके पूर्व पति की ओर से भेजा गया डिफेमेशन नोटिस मिला, तो वह पूरी तरह हैरान रह गईं

सिंगर कुमार सानू की एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य ने कहा कि जब उन्हें उनके पूर्व पति की ओर से भेजा गया डिफेमेशन नोटिस मिला, तो वह पूरी तरह हैरान रह गईं।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए रीता ने कहा, “मैं शॉक्ड हूं। वह अपने तीन बेटों की मां पर केस कर रहे हैं।”

जहां रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि कुमार सानू ने 30 लाख रुपए का मुआवजा मांगा है, वहीं रीता का दावा है कि उन्हें जो नोटिस मिला है, उसमें रकम कहीं ज्यादा लिखी है।

रीता ने कहा, “जो पेपर उन्होंने मुझे भेजा है, उसमें वह 50 करोड़ रुपए मांग रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि सानू कैसे सोच रहे हैं कि मेरे पास इतना पैसा है। यह बहुत दुख की बात है।”

कुमार सानू ने मुझे ब्लॉक कर रखा है: रीता जब रीता से पूछा गया कि क्या उन्होंने सानू से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा कि सालों से कोई बातचीत नहीं हुई है।

रीता बोलीं, “मुझे कभी उनसे बात करने का मौका नहीं मिला। न मुझे, न मेरे बच्चों को। उन्होंने हमेशा हमें ब्लॉक करके रखा। मैंने कॉल की, लेकिन उन्होंने कभी रिसीव नहीं किया।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने सानू के ऑफिस के जरिए भी संपर्क करने की कोशिश की थी। “मेरे बेटे की शादी हो रही थी। ससुराल वाले सवाल पूछ रहे थे। मैंने कई बार रिक्वेस्ट की। मेरे पास सारे मैसेज और रिकॉर्डिंग फोन में हैं।”

रीता ने यह भी कहा, “मेरे बच्चे अब बच्चे नहीं हैं। मेरा बड़ा बेटा 37 का है, दूसरा 34 का और जान 31 का है। इसमें उनका कोई कसूर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि इस उम्र में फिर से कोर्ट जाना उनके लिए बहुत दर्दनाक है। “मैं 63 साल की हूं। पहली बार जब वह मुझे कोर्ट ले गए थे, तब मेरा बेटा जान पेट में था। अब फिर से इस उम्र में कोर्ट जाना पड़ रहा है। 31 साल बाद मैं सानू से कोर्ट में मिलूंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *