PM नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म मां वंदे की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभा रहे हैं। जिन्होंने मार्को जैसी फिल्म में काम किया है।
फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। वीडियो पोस्ट में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हुई पूजा की झलकियां दिखने को मिली।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “मां वंदे की शूटिंग शुरू हो गई है। अब उस शख्स की कहानी बताने का नया अध्याय शुरू हो रहा है, जिसने देश की किस्मत बनाई।”