Google Analytics Meta Pixel
उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

ढाका। बांग्लादेश में हिंसा किसी कीमत रुकने का नाम नहीं ले रही है, हद यह है कि ढाका यूनिवर्सिटी के परिसर में शनिवार को छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक करने साथ ही मौजूदा सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया गया है। हादी के अंतिम संस्कार के दौरान यूनिवर्सिटी के आस-पास भारी संख्या में लोगों का हुजूम मौजूद रहा। खास बात यह रही कि हादी के जनाजे में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी हादी के जनाजे में पहुंचे और उनका गुणगान भी किया।
हादी को अंतिम विदाई देते हुए मोहम्मद यूनुस ने कहा, कि आज यहां हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं। सिर्फ यहीं नहीं, बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी बसे प्रवासी समुदाय के बीच भी लोग हादी के बारे में सुनने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने गुणगान करते हुए कहा, हरदिल अजीज उस्मान हादी, हम यहां आपको अलविदा कहने नहीं आए, आप तो हमारे दिलों में बसते हैं। बांग्लादेश का जब तक अस्तित्व रहेगा, आप इस राष्ट्र का हिस्सा बने रहेंगे। यूनुस ने आगे कहा, उस्मान हादी ने हमें सिखाया कि विनम्रता के साथ लोगों तक कैसे पहुंचा जाए। बगैर किसी को ठेस पहुंचाए अपनी बात और अपने विचार कैसे रखे जाएं और गरिमा के साथ चुनावी अभियान कैसे चलाया जाए। हम इस सीख को आत्मसात करते हुए अमल में लाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि हम तो अपने देश की राजनीति और संस्कृति को उस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *