तरनतारन। जिले में सामने आए तरनतारन गोलीकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। रसूलपुर नहर के पास सड़क किनारे खड़ी एक युवती पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती सड़क के पास खड़ी थी, तभी अचानक दो से तीन मोटरसाइकिल सवार युवक वहां पहुंचे। बिना कुछ कहे उन्होंने युवती को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं और तुरंत फरार हो गए। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की और घटनास्थल से गोली के खोखे सहित अहम सबूत जुटाए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खं