भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I धुंध के चलते रद्द हो गया. धुंध ऐसी छाई कि लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर चौथे T20I मुकाबले में एक गेंद का खेल तो दूर, टॉस तक नहीं हुआ. अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि दर्शकों के पैसे का क्या हुआ? क्या वो उन्हें मिलेगा या फिर पैसा बर्बाद हो जाएगा? इसे लेकर BCCI के क्या नियम है? लखनऊ में 3 घंटे तक इंतजार चला. इस कोशिश में की किसी तरह धुंध छट जाए और मैच शुरू हो सके. मगर जब कोई हल नहीं निकला तो आखिरकार उसे रद्द किया गया, जिसके बाद फैंस निराश होकर घर लौट गए |
मैच रद्द होने पर टिकट के पैसे वापस होने के क्या हैं नियम?
अब सवाल है कि टिकट के पैसों की वापसी का क्या? क्या फैंस को पैसे मिलेंगे? इसे लेकर BCCI के 2 नियम है. पहला नियम कहता है कि अगर कोई मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हो जाता है तो उस स्थिति में टिकट बुकिंग फीस के पैसे काटकर बाकी सारा पैसा क्रिकेट फैंस को लौटा दिया जाएगा. वहीं दूसरा नियम कहता है कि अगर मैच शुरू हो जाता है और बाद में मौसम के चलते बाद में रद्द होता है तो उस स्थिति में टिकट का कोई पैसा वापस नहीं किया जाएगा |
लखनऊ T20 रद्द, क्या बर्बाद हो गया लोगों का पैसा?