नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दुबई में हनीमून मना रहे हैं। 24 अक्टूबर को इन दोनों की शादी हुई थी। नेहा अपने हनीमून के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उनके फोटो में टैग की गई लोकेशन दुबई के एटलांटिस द पाम की है। जहां एक रात रुकने के लिए वे दोनों 1 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं।
द पाम में हैं इन रेंज में अवेलेबल हैं रूम
रोहनप्रीत सिंह और नेहा ने इंस्टाग्राम पर एटलांटिस के कई फोटो शेयर किए हैं। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार द पाम में दो लोग के लिए एक दिन का सबसे कम अमाउंट 26 हजार 834 रुपए है। जबकि सबसे ज्यादा कीमत यानी प्रेसिडेंशियल सूइट की कॉस्ट 3 लाख 21 हजार 4 सौ 14 रुपए है। बाकी सूइट्स की रेंज 60 हजार प्रतिदिन से लेकर एक लाख रुपए तक है।