बॉलीवुड | रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को थिएटर्स में लगे अभी बस 4 ही दिन हुए हैं. पर फिल्म ने 3 ही दिन में 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वीक डेज में पहुंचते ही फिल्म के कारोबार में काफी कमी आई है, पर वो फिर भी 20 करोड़ से ज्यादा है. जितना ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का अंदाज छा गया, उससे कई गुना ज्यादा पसंद रहमान डकैत को किया जा रहा है. जिसका रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है. हर तरफ उनका स्टाइल और डांस का वीडियो वायरल है. वहीं SP चौधरी असलम के किरदार में संजय दत्त ने भी काफी इम्प्रेस कर दिया है. इसी बीच फिल्म ओटीटी डील से कितने करोड़ छापे हैं, जान लीजिए |
किसी भी फिल्म का बजट निकालने के लिए थिएट्रिकल राइट्स और नॉन थिएट्रिकल राइट्स काफी अहम किरदार निभाते हैं. अब क्योंकि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का पार्ट 2 अगले साल 19 मार्च, 2026 में रिलीज किया जाएगा. तो काफी तगड़ा बज भी बना हुआ है. यूं तो यह बात हर कोई जानता है कि थिएटर्स के बाद नेटफ्लिक्स पर ही फिल्म को दिखाया जाए