बॉलीवुड | अजय देवगन बड़ी वापसी की तैयारी कर चुके हैं. हर साल कम से कम 3-4 फिल्में रिलीज कर ही देते हैं. इस वक्त एक्टर अगले साल यानी 2026 में आने वाली फिल्मों पर काम निपटा रहे हैं. जिसमें से कुछ का काम कंप्लीट भी किया जा चुका है. इस साल ‘आजाद’ से शुरुआत की थी, जो फ्लॉप रही. जबकि, ‘रेड 2’ हिट, ‘सन ऑफ सरदार 2’ फ्लॉप और ‘दे दे प्यार दे 2’ भी हिट लिस्ट में आ गई. पर अगले साल के लिए वो भी एक तारीख पर रुमाल रखकर बैठे थे. उनकी बड़ी फिल्म ‘धमाल 4’ अब पोस्टपोन की चुकी है |
हर साल न जाने कितनी ही फिल्मों को रिलीज किया जाता है, वो भी न जाने कितनी ही बार. अजय देवगन भी अगले साल की सबसे बिजी विंडो में ही अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ को लाने का मन बना चुके थे. पर जैसे ही कुछ बड़ी फिल्मों ने भी उसी वक्त फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग की, तो फिर अजय देवगन को अपना फैसला बदलना पड़ा. अब यह फैसला फिलहाल के लिए तो ठीक ही लग रहा