भारत की फाइनेंशियल दुनिया में हलचल मचाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े कथित बैंकिंग फ्रॉड की जांच अब और गंभीर हो गई है | इस केस में पहली बार अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अनिल अंबानी के खिलाफ CBI ने औपचारिक रूप से क्रिमिनल केस दर्ज किया है, जिससे इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है |
मामला कैसे शुरू हुआ
CBI को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया कि RHFL के कामकाज में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं, जिनसे संबंधित बैंक को करीब 228.06 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ | आरोप है कि कंपनी के