क्रिकेट | ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम इस समय अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के एक स्टार खिलाड़ी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य स्तर पर रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है |जिसके चलते वह अब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. यह फैसला मार्श के टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा कर रहा है, खासकर एशेज सीरीज को देखते हुए, जिसमें उन्हें मौका मिलने की उम्मीद थी |
मिचेल मार्श ने लिया बड़ा फैसला
मार्श ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, जिसके बाद उन्होंने टीम साथियों को अपने फैसले के बारे में बताया. 2019 के बाद से उन्होंने राज्य स्तर पर सिर्फ नौ मैच ही खेले हैं, जिसकी वजह बीजी इंटरनेशनल शेड्यूल भी है. 2009 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले मार्श ने कहा कि वे अब लाल गें