निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे

निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे

सेवा और रियल्टी शेयरों में गिरावट व विदेशी फंडों की निरंतर निकासी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 316.52 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 85,395.85 अंक पर आ गया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 106.70 अंक यानी 0.41 प्रतिशत गिरकर 26,079.75 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 90.11 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो पिछड़ गए। वहीं, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

आरबीआई का फैसला बाजार के लिए मजबूत संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *