कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल से जारी बयान में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेल में बंद इमरान ने आर्मी चीफ जनरल मुनीर पर जमकर भड़ास निकाली है। इमरान ने आरोप लगाया है कि आसिम मुनीर खुद को इंटरनेशनल मुजाहिद (लड़ाका) दिखाने और पश्चिमी समर्थन पाने के लिए जानबूझकर अफगानिस्तान के साथ तनाव बढ़ा रहे हैं। इमरान खान ने मुनीर को मानसिक रूप से बीमार बताया है, जिसके कारण उनके मुताबिक पाकिस्तान में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई है और संविधान और कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो गया है।
इमरान के अनुसार, मुनीर की नीतियों (अफगानों को धमकाना, शरणार्थियों को निकालना, ड्रोन हमले करना) ने अफगानिस्तान के साथ संबंधों को खराब किया है और आतंकवाद के कैंसर को कंट्रोल से बाहर कर दिया है।
इमरान खान ने कहा कि उन्हें पूरी तरह से अकेले कैद में रखा गया है और जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली बुनियादी ज़रूरतें भी छीन ली गई हैं। उन्होंने इसे साइकोलॉजिकल टॉर्चर और टार्चर करार दिया है। यह बयान उनकी