वाशिंगटन,। कैलिफोर्निया के आसमान में अमेरिकी एयरफोर्स के मशहूर थंडरबर्ड्स एरियल डेमो टीम का एक एफ-16सी फाइटिंग फाल्कन ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10.45 बजे हुआ, लेकिन राहत की बात यह है कि पायलट समय रहते बाहर निकल आया और सुरक्षित रूप से जमीन पर उतरा गया। एयरफोर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पायलट की हालत स्थिर है और वह मेडिकल टीम की देखरेख में है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग मिशन नियंत्रित एयरस्पेस में चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद आसमान में पैराशूट लटकते हुए पायलट को नीचे आते देख लोगों ने वीडियो और तस्वीरें साझा कीं जो सोशल मीडिया पर तेजी से से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में क्रैश के बाद उठता धुआं और सूखी झील के किनारे बिखरा मलबा साफ नजर आ रहा है। एयरफोर्स ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और 57वीं विंग पब्लिक अफेयर्स ऑफिस आगे की जानकारी उपलब्ध कराएगा। अभी यह साफ नहीं है कि ट्रेनिंग मिशन के दौरान ऐ