Google Analytics Meta Pixel
अब यूक्रेन, रूस को ठंड में तड़पाकर मारने की प्लानिंग

अब यूक्रेन, रूस को ठंड में तड़पाकर मारने की प्लानिंग

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चौथे साल में पहुंच गया है। तमाम प्रयासों के बाद भी शांति स्थापित नहीं हो पाई है। रुस ने यूक्रेन के हिस्से पर कब्जा भी कर दिया है, जिसमें बड़े-बड़े शहर शामिल हैं। यूक्रेन लगातार चोट झेल रहा है और ट्रंप, पुतिन को शांति समझौते के लिए नहीं मना पा रहे हैं। हाल ही में यूक्रेन ने रूस के हाथों पोक्रोव्स्क शहर गंवा दिया है। इस खराब हालत में भी यूक्रेन ने एक बड़ा दावा कर डाला है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि उसने रूस की लाइफ लाइन पर अटैक कर दिया है। यूक्रेन ने रूस के रिफाइनरी पर ऐसे वक्त पर अटैक किया है, जब दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को टारगेट कर रहे हैं। सर्दियां करीब हैं ऐसे में दोनों अपने-अपने दुश्मन को ठिठुरता देखना चाहते हैं। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के बिजली ट्रांसमिशन सिस्टम पर अटैक किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *