टोक्यो। एआई इंसान की रोजमर्रा जिंदगी में इस्तेमाल हो रहा है। ऑफिस के काम से लेकर स्कूल वर्क तक एआई का दखल हो गया है, लेकिन ये टेक्नॉलॉजी आपकी ज़िंदगी सिर्फ आसान ही नहीं करती, क्या ये आपका हमसफर भी बन सकती है? कुछ ऐसा ही अनोखा मामला जापान में पेश आया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापान की एक महिला इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि उसने अपनी ही बनाई एआई पर्सनालिटी से शादी कर ली और एक एआई कैरेक्टर जिसका नाम है क्लॉस।
रिपोर्ट के मुताबिक 32 साल की कानो ने ओकायामा सिटी में शादी की, जहां सेटअप पूरी तरह पारंपरिक था, लेकिन इस शादी की कोई कानूनी मान्यता नहीं है। शादी में इंसानी दूल्हे की जगह उसका पार्टनर उसके स्मार्टफोन मौजूद था। कानो की क्लॉस से यात्रा तब शुरू हुई जब एक लंबे रिश्ते के टूटने के बाद वह बेहद दुखी थी। इसके बाद उसने सलाह और भावनात्मक सहारे के लिए चै