ज्यादा और कम नमक का सेवन दोनों ही खतरनाक: एक्सपर्ट

ज्यादा और कम नमक का सेवन दोनों ही खतरनाक: एक्सपर्ट

वाशिंगटन। कम नमक सेवन करने को लेकर फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट कहते है कि बहुत कम नमक खाना उतना ही खतरनाक हो सकता है जितना इसका ज्यादा सेवन। उन्होंने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के डर से लोग नमक छोड़ देते हैं, लेकिन सोडियम की अत्यधिक कमी शरीर की कई महत्वपूर्ण क्रियाओं को प्रभावित करती है। एक्सपर्ट के अनुसार, जब शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, तो किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। शरीर नमक और पानी को बचाने के लिए रेनिन, एंजियोटेंसिन और एल्डोस्टेरोन जैसे हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनाने लगता है। इससे ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आता है और नसों पर तनाव बढ़ता है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर हार्ट और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरा और भी ज्यादा होता है, क्योंकि कम सोडियम से इंसुलिन का स्तर असंतुलित हो जाता है। इससे ब्लड शुगर गिरने लगता है और शरीर को बार-बार नमक की तलब होती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करता है और डायबिटीज को नियंत्रित करना मुश्किल बना देता है। एक्सपर्ट बताते है कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *