नई दिल्ली: IPL 2026 सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड को मजबूती देने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इस सीजन के लिए होने वाली नीलामी में तो अभी वक्त है लेकिन उससे पहले ट्रे़डिंग विंडो में हलचल काफी तेज हो गई है. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा-सैम करन के ट्रेड पर तो सबकी नजरें हैं ही. मगर इनके अलावा भी कुछ अन्य खिलाड़ियों की अदला-बदली की कोशिशें जारी है. इसमें 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है. पिछले 5 सीजन से खिताब जीतने में नाकाम रही मुंबई अब उस खिलाड़ी को फिर से टीम में लाना चाहती है, जिसने उसे पिछला खिताब जिताने में मदद की थी.
राहुल चाहर की हो पाएगी वापसी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन के लिए अपने स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती देने की तैयारी कर रही है और इसके लिए फ्रेंचाइजी ने अपने दो पुराने लेग स्पिनर्स पर नजरें गढ़ाई हैं, जो फिलहाल अलग-अलग टीम का हिस्सा हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से एक हैं राहुल चाहर, जो फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं ले