IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कल 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया का सामना मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के विजेता साउथ अफ्रीका से होगा. दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म में हैं और एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई हैं. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.
भारत की बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ भारत को एक दमदार बल्लेबाजी क्रम की जरूरत होगी. टीम के पास केएल राहुल, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिकल जैसे विकल्प मौजूद हैं. टॉप ऑर्डर में गिल, राहुल और जायसवाल का खेलना लगभग तय है.