मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा अब नहीं रहे। कल उनका देहांत हो गया। अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अशोक के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।
अभिषेक बच्चन का पोस्ट
अभिषेक ने आज इंस्टाग्राम पर अपने सबसे पहले मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा की दो तस्वीरें शेयर कीं। अभिषेक ने अशोक को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अशोक दादा उनके लिए सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा थे। अभिषेक ने बताया कि 27 साल से ज्यादा समय तक अशोक दादा ने उनकी पहली फिल्म से उनका मेकअप किया। अशोक दादा के बड़े भाई दीपक लगभग 50 साल तक अभिषेक के पिता के मेकअप मैन रहे।’