Google Analytics Meta Pixel
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के एक बार फिर बैन गाना खटोला-2 गया

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के एक बार फिर बैन गाना खटोला-2 गया

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के एक बार फिर बैन गाना खटोला-2 गया। गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में भाजपा सरकार ने पहले इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा दिया था। हैरानी की बात यह है कि पंचकूला में जिस कार्यक्रम में यह गाना गाया गया, उसके आयोजक भाजपाई ही थे। इतना ही नहीं, भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा भी इस गाने पर परफॉर्मेंस के दौरान वीडियो बनाती नजर आईं।

वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता झूमते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो 8 नवंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के दौरान का है। कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, डीसी सतपाल शर्मा, पुलिस कमिश्नर सिवाश कविराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, और भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख संजय आहूजा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *