मुंबई: प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री ने शनिवार रात कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो अपनी भाभी नीलम उपाध्याय संग खूबसूरत पलों को बिताती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीरें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाभी नीलम उपाध्याय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं और नीलम सेल्फी ले रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘नाइट स्विम्स एंड सिटी लाइट्स’। तस्वीरों में प्रियंका और नीलम स्विमसूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
कब हुई थी प्रियंका के भैया-भाभी की शादी?
नीलम उपाध्याय की शादी प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से हुई है। इस जोड़े ने इसी