7 अगस्त को ईरान की राजधानी तेहरान में एक शूटआउट हुआ था। तब इस बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई थी। लेकिन, अब जो खुलासा हुआ है, उससे दुनिया हैरान है। दरअसल, कार में मारे गए व्यक्ति का नाम अबु मोहम्मद अल मासरी था। वो आतंकी संगठन अल कायदा में नंबर दो की पोजिशन पर था। मासरी नैरोबी में 1998 में अमेरिकी दूतावास पर हमले का जिम्मेदार था। उसके साथ मारी गई लड़की का नाम मरियम मासरी था। वो अबु की बेटी और ओसामा बिन लादेन की बहू थी। लादेन के बेटे हमजा से उसका निकाह हुआ था।
इससे भी बड़ा खुलासा यह है कि अमेरिका और इजराइल ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंट्स ने मासरी को भरे बाजार में मार गिराया था। एजेंट्स कहां गए? इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।