कुआलालंपुर । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लगता है कि वे दुनिया का हर युद्ध खत्म करा सकते है। उन्होंने कहा है कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सीमा विवाद को ‘बहुत जल्दी सुलझा देने वाले है। यानी ट्रंप कह रहे हैं कि जिस दुश्मन से अमेरिका दो दशक तक लड़का रहा अब उस तालिबान का युद्ध वह खत्म कराएंगे। ट्रंप ने इस मौके पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की सराहना कर कहा कि ‘दोनों बेहतरीन लोग हैं’ और उन्हें भरोसा है कि इस विवाद का समाधान ‘जल्द निकल आएगा।
थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेत ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों देशों के बीच जुलाई में हुए संघर्षविराम को औपचारिक रूप से मान्यता देता है और सीमा पर शांति की बहाली की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा, ‘यह दक्षिण-पूर्व एशिया के