मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा में जब भी बड़े पैमाने की एक्शन फिल्मों की बात होती है, तो पवन कल्याण का नाम सबसे ऊपर आता है। सितंबर में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। सुजीत के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु मूवी साबित हुई, जिसने पहले ही दिन 155 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके नया रिकॉर्ड कायम किया।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन
फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की शुरुआत ही ब्लॉकबस्टर ओपनिंग से हुई थी। पहले हफ्ते में यह फिल्म 190 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर चुकी थी, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 294 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 300 करोड़