नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अहम मैच खेला जाना है. ये मुकाबला नवी मुंबई में होगा. भारत के लिए इसे हर कीमत पर जीतना जरूरी है. क्योंकि, इसे जीतकर वो सीधे-सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटा सकते हैं. वहीं, इस मुकाबले को हारने पर अगर-मगर की स्थिति घर कर लेगी. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जीत और हार से परे जाकर भारत और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुल गया तो सेमीफाइनल का क्या होगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि नवी मुंबई में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान बारिश के आसार हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे खराब रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड उन टीमों में नंबर वन पोजिशन पर है जिसके खिलाफ भारत का रिकॉर्ड महिला वनडे