नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चुका है, जहां महाराष्ट्र के पहले ही मैच में हाहाकार मच गया. महाराष्ट्र की टीम केरल के खिलाफ खेल रही है. तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे इस मुकाबले केरल ने टॉस जीतकर महाराष्ट्र को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा. केरल का ये फैसला रंग लाया. क्योंकि महाराष्ट्र की बल्लेबाजी दौड़ने से पहले ही बेपटरी होती दिखी. उनकी खास्ताहाल बल्लेबाजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 2 ओवर के बाद भी 5 बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला.
2 ओवर में 5 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ 2 ओवर में ही 5 बल्लेबाज कैसे खेल लिए? तो ऐसा हुआ धड़ाधड़ विकेट गिरने के चलते. महाराष्ट्र को इनिंग के पहले ही ओवर में बैक टू बैक 2 बड़े झटके लगे. पहले पृथ्वी शॉ गए और फिर सिधेश वीर की कहानी का अंत हुआ. ये दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए. लेकिन, कहानी यहीं खत्म नहीं हुआ. बल्कि ये अगले ओवर में भी सिलसिलेवार ढंग से आगे बढ़ी.