नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप पाकिस्तान के सामने अगली चुनौती इंग्लैंड की है. कोलंबो के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान के सिर पर बड़े खतरे का साया होगा. उस साए ने अगर पाकिस्तान की महिला टीम को अपनी गिरफ्त में लिया तो फिर पाकिस्तान का टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेलने से पहले ही बाहर होना तय है. अब सवाल ये है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा क्या है? तो उसका जवाब उस मैच के नतीजे से जुड़ा है.
पाकिस्तान का अब तक नहीं खुला खाता
पाकिस्तान का अब तक महिला वर्ल्ड कप 2025 में खाता नहीं खुला है. उसने 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की टीम अब तक तो टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीम नहीं करार दी गई है. लेकिन अग