उतार-चढ़ाव से भरा रहा एक्ट्रेस श्रद्धा निगम का कॅरियर

उतार-चढ़ाव से भरा रहा एक्ट्रेस श्रद्धा निगम का कॅरियर

मुंबई। छोटे परदे की एक्ट्रेस श्रद्धा निगम अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा ने साल 1997 में मलयालम फिल्म पूनिलमाझा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसे पोंथारा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और साल 2000 में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोश में नजर आईं। श्रद्धा ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी सक्रिय रहते हुए आगाज, पार्टिशन, लाहौर और कृष्णा अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह चूड़ियां, देखो मगर प्यार से, तू कहे अगर, कहानी घर घर की और साथिया जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहीं।
खासकर चूड़ियां उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और इसी शो ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रियता दिलाई। टीवी शोज करते हुए श्रद्धा की मुलाकात एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *