मुंबई: सिनेमाई दुनिया में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनमें त्यौहारों के भी जश्न को दिखाया जाता है। आज 02 अक्तूबर को दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है, जो असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें भगवान राम और रावण के युद्ध या रामलीला के दृश्य दिखाए गए हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
दिल्ली 6
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में साल 2009 में ‘दिल्ली 6’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म दिल्ली के चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी रामलीला और दशहरे की थीम से जुड़ी है, जिसमें इंसान के भीतर छिपे डर, अच्छाई और बुराई को पहचानने की बात की गई है। इस फिल्म में राम और रावण दोनों की झलक देखने को मिली है।
कहानी
विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘कहानी’ साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई के संघर्ष को दिखाती है। वहीं फिल्म में दशहरे के पर्व को बेहद प्रभावशाली और संदेशपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। इस फि