मुंबई । अपकमिंग पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘गोडे गोडे चा 2’ का पहला पोस्टर आखिरकार जारी हो गया है। यह फिल्म दर्शकों को हास्य, मनोरंजन और पारिवारिक रिश्तों की नई परिभाषा देने का वादा कर रही है। ज़ी स्टूडियो और वीएच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के नए पोस्टर में शादी-ब्याह की रस्मों के दौरान पुरुषों और महिलाओं के बीच होने वाली मज़ेदार जंग को दिखाया गया है। पहली किस्त की सफलता के बाद इस बार कहानी और भी रोचक मोड़ लेती है। गाँव की महिलाएँ शादी की तैयारियों की कमान पूरी तरह संभाल लेती हैं, जिससे पुरुष अपनी खोई हुई पारंपरिक भूमिकाएँ वापस पाने के लिए इधर-उधर भागते नज़र आते हैं। यही संघर्ष फिल्म