नई दिल्ली: श्रीलंका से एक मैच क्या जीते…पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अति-उत्साह और अति-आत्मविश्वास बाहर आ गया। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत ने फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से पहले ही टीम को फाइनल में पहुंचा दिया और ट्रॉफी के लिए दावा भी ठोक दिया। उनका यह बयान श्रीलंका से सुपर-4 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया है। तलत ने इन अटकलों को भी खारिज किया है कि भारत से एशिया कप सुपर-4 मैच में हारने के बाद टीम का मनोबल गिरा है।
गुरुवार को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से
तलत ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट लेकर और नाबाद 32 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। इसके लिए