लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा ने बताया सफलता का राज़, कहा– “प्यार ही मेरी ताकत”

लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा ने बताया सफलता का राज़, कहा– “प्यार ही मेरी ताकत”

मुंबई: साल 2024 की प्रेरक फिल्म ‘लापता लेडीज’ से अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री प्रतिभा रांटा की यात्रा हर युवा अभिनेत्री के लिए मिसाल है। अमर उजाला से खास बातचीत में प्रतिभा ने अपनी इस यात्रा के ऐसे अनुभव साझा किए, जो हर महिला को अपने भीतर की ताकत पहचानने और हर चुनौती का हिम्मत से सामना करने के लिए प्रेरित करेंगे। पढ़िए प्रतिभा की कहानी उनकी जुबानी…

मुंबई का पहला कदम और नए अनुभव
‘जब मैं शिमला से मुंबई आई, तब मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि मेरा जीवन कैसे बदलेगा। यह मेरे लिए एक नई शुरुआत थी। शूटिंग के लिए अलग-अलग शहरों में जाना, नए लोगों से मिलना, पहली बार पर्दे पर अपनी कहानी पेश करना। हर दिन नए अनुभव और चुनौतियों से भरा था। कई बार लगा कि मैं आगे कैसे बढ़ूंगी, लेकिन हर मुश्किल ने मुझे और मजबूत बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *