मुंबई: नवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे-वैसे दिलों में गरबा और डांडिया की धुनें गूंजने लगती हैं। यह त्यौहार मां दुर्गा की भक्ति का प्रतीक है, लेकिन इसके साथ ही यह संगीत और नृत्य से भी जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड ने हमेशा ही नवरात्रि के रंग को और भी खास बनाया है। कई फिल्मों के गाने आज भी गरबा नाइट्स और डांडिया उत्सव में बजते हैं और माहौल को रोमांचक बना देते हैं। आइए जानते हैं उन गानों के बारे में जिनके बिना नवरात्रि की रात अधूरी मानी जाती है।
ढोल बाजे ढोल
जब गरबा नाइट की शुरुआत करनी हो तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के ‘ढोल बाजे ढोल’ से बेहतर गाना शायद ही कोई हो। इस गाने की बीट्स और पारंपरिक संगीत माहौल को जोश से भर देता है। जैसे ही ढोल की थाप सुनाई देती है, लोगों के कदम खुद-ब-खुद डांस के लिए थिरक उठते हैं। नवरात्रि के उत्सव में यह गाना हमेशा ही पहली पसंद रहता है।
शुभारंभ
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘काई पो छे’ का यह गाना नवरात्रि