गयाजी। विश्व प्रसिद्ध मोक्ष की भूमि गयाजी में 16 दिवसीय पितृ पक्ष महासंगम का समापन हो गया। इस साल 6 सितंबर से शुरू हुए मेले का समापन 21 सितंबर को हुआ। इस साल अनुमानित 600 करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार हुआ। पूजा सामग्री, होटल व्यवसाय, टूर एंड ट्रेवल्स, भोजन और पटवा टोली के कपड़े की बिक्री सबसे अधिक रही। सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स गयाजी के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भदानी ने कहा कि सिर्फ तीन सेक्टरों में ही लगभग 350 से 400 करोड़